CTET… ये नाम तो आपने सुना ही होगा। अगर आप टीचर बनने का सपना देख रहे हो, तो CTET आपके लिए पहली सीढ़ी है। बहुत से लोग इस exam को लेके कन्फ्यूज रहते हैं – कि आखिर ये होता क्या है, पेपर 1 और 2 में क्या फर्क है, और सबसे जरूरी – इसकी तैयारी कैसे करें? तो आज मैं आपको CTET 2025 के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ, वो भी एकदम सरल भाषा में। चलो शुरू करते हैं।
CTET क्या होता है?
CTET यानी Central Teacher Eligibility Test, जो CBSE द्वारा साल में दो बार कराया जाता है। ये exam उन लोगों के लिए होता है जो Government या Private स्कूलों में टीचर बनना चाहते हैं।
- Paper 1 – Class 1 से 5 तक के लिए होता है
- Paper 2 – Class 6 से 8 तक पढ़ाने वालों के लिए होता है
आप चाहें तो दोनों पेपर एक साथ भी दे सकते हैं, अगर आप 1st से 8th तक पढ़ाने के लिए eligible हो।
CTET 2025 Syllabus – क्या पढ़ना है?
देखो यार, syllabus जानना बहुत जरूरी है। जब तक आपको नहीं पता कि पढ़ना क्या है, आप तैयारी कैसे करोगे?
पेपर 1 का सिलेबस:
- Child Development & Pedagogy
- Language 1 (हिंदी / इंग्लिश / अन्य)
- Language 2 (दूसरी भाषा, जो Language 1 से अलग हो)
- Mathematics
- Environmental Studies
पेपर 2 का सिलेबस:
- Child Development & Pedagogy
- Language 1
- Language 2
- Mathematics & Science (Science Teachers के लिए)
- Social Studies/Social Science (SS Teachers के लिए)
सिर्फ syllabus पढ़ लेने से कुछ नहीं होगा भाई, smart way में पढ़ना होगा।
CTET 2025 की तैयारी कैसे करें?
अब बात करते हैं strategy की – मतलब तैयारी करने का तरीका। सिर्फ किताबों में डूबे रहने से कुछ नहीं होगा जब तक आप सही तरीके से तैयारी नहीं करते।
1. NCF और Pedagogy को हल्के में मत लेना
Pedagogy हर subject में आती है – और यहीं से सबसे ज्यादा लोग फंसते हैं। इसे सिर्फ रटने की बजाय समझो।
2. Language की Practice करो रोज़
Language वाले section को हल्के में लोग ले लेते हैं, लेकिन इसमें भी comprehension, grammar और pedagogy होती है – रोज़ थोड़ा थोड़ा पढ़ो।
3. Maths और EVS के concept क्लियर रखो
खासकर पेपर 1 में Maths और EVS एकदम बेसिक क्लास 5 तक के लेवल के होते हैं – पर trick ये है कि question pedagogy के angle से पूछे जाते हैं।
4. मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर
मॉक टेस्ट देना जरूरी है, ताकि time management और exam pattern समझ में आए। साथ में CTET के पुराने सालों के paper solve करो।
5. टाइम टेबल बनाओ
भाई एकदम ढीला-ढाला टाइम टेबल नहीं, सच्ची में daily follow करने लायक। जैसे सुबह 2 घंटे Pedagogy, दोपहर में Language, शाम को मॉक टेस्ट वगैरह।
CTET 2025 के लिए Best Books
अब बात करते हैं किताबों की – जो आपके preparation को next level तक ले जाएंगी।
- Child Development & Pedagogy – Disha या Arihant Publication
- Language 1 & 2 – Arihant की CTET भाषा की किताबें
- Mathematics – CTET Maths by Himanshi Singh या Arihant
- EVS – CTET EVS Arihant या Disha
- Previous Year Papers – Arihant की 15 Practice Sets वाली किताब बहुत अच्छी है
क्या CTET पास करना मुश्किल है?
सच कहूं तो नहीं। पर अगर तैयारी adhuri हो या बस ऊपर ऊपर से की हो तो मुश्किल जरूर है। क्योंकि ये conceptual understanding वाला exam है, जहां rote learning ज्यादा काम नहीं आता। आपको बच्चे के psychology को समझना होता है, और हर सवाल में logic लगाना पड़ता है।
हमारे और ब्लॉग पढ़ें
अगर आप Polytechnic करने के बाद सरकारी नौकरी के विकल्प तलाश रहे हैं, तो हमारी गाइड [Polytechnic के बाद सरकारी नौकरी के बेस्ट विकल्प – 2025] आपको सही दिशा दिखा सकती है।
UP Lekhpal में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए हमने [UP Lekhpal भर्ती 2025 – सिलेबस, बेस्ट बुक्स और तैयारी] पर पूरी डिटेल तैयार की है, जिसे पढ़कर आप आसानी से शुरुआत कर सकते हैं।
अगर आपने ITI पास किया है और जानना चाहते हैं कि आगे कौन-कौन सी सरकारी नौकरियां मिल सकती हैं, तो [ITI पास के बाद सरकारी नौकरी के विकल्प – 2025 की पूरी जानकारी] ज़रूर देखें।
SSC की तैयारी करने वालों के लिए हमारी [SSC 2025 की तैयारी कैसे करें – Complete Guide] एक step-by-step रोडमैप देती है।
और हाँ, अगर आप अपनी तैयारी को असल परीक्षा जैसे माहौल में चेक करना चाहते हैं, तो हमारे [सरकारी नौकरी के लिए फ्री Mock Test Practice करें] सेक्शन का फायदा ज़रूर उठाएँ।